You are here

नीतीश के मंत्री सरकारी बंगला किराए पर देते हैं, पकड़े गए तो बहाना सुनिए

सरकारी बंगले का एक दिन का किराया ढाई लाख तक वसूलते थे।

आज की रिपोर्ट बिहार की बड़ी ख़बरें 

सरकारी बंगले का एक दिन का किराया ढाई लाख तक वसूलते थे।

नीतीश सरकार के मंत्री अपना सरकारी बंगला किराए पर देते हैं।  नए खुलासे में नीतीश सरकार के एक मंत्री पर बड़ा संगीन आरोप लगा है । पता चला है कि वो अपने सरकारी बंगले का एक दिन का किराया ढाई लाख तक वसूलते थे। अपने सरकारी बंगले को शादी और प्राइवेट पार्टी के लिए किराए पर देते थे। लालू यादव की पार्टी से मंत्री बने अब्दुल गफूर बिहार सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हैं। आरोप है कि बिहार सरकार के कला और संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम भी कुछ ऐसा ही करते हैं। एक टीवी चैनल ने दिखाया की मंत्री के बंगले के बाहर खड़े गार्ड ने बताया कि दुल्हा-दुल्हन के लिए एसी कमरे के लिए और ज्यादा पैसा देना होगा। लेकिन मंत्री आरोपों से इंकार करते रहे। शिवचंद्र राम ने कहा, वो अपने साथियों की मदद करते हैं, बदले में पैसा नहीं लेते। मंत्री का कहना है कि उनके बंगले के पीछे एक खेत है, जब लोगों को जरूरत होती है तो वो इस खेत के इस्तेमाल की इजाजत दे देते हैं।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment