You are here

गोरक्षक ‘गुंडों’ को मोदी का आखिरी अल्टीमेटम

गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों को मोदी ने चेतावनी दी है। मोदी ने अहमदाबाद में कहा कि गोरक्षा के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं है। महात्मा गांधी के गुरू श्रीमद राजचंद्रजी की 150वीं जयंती के मौके पर मोदी ने यहां साबरमती आश्रम में संबोधन के दौरान यह बात कही।
मोदी ने कहा कि दूसरों के खिलाफ हिंसा करना राष्ट्रपिता के आदर्शों के विरूद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘गौ भक्ति के नाम पर लोगों की हत्या स्वीकार नहीं है। इसे महात्मा गांधी कभी स्वीकार नहीं करते।’’ मोदी ने फटकारते हुए कहा, “गाय की रक्षा.. गोभक्ति गांधी और विनोबा भावे से बेहतर कोई नहीं कर सकता… विनोभा जी ने गाय की सेवा के लिए अपनी जिंदगी लगाई… क्या हमें किसी इंसान को मारने का हक मिल जाता है… ये गांधी जी और विनोबा भावे का रास्ता नहीं है… हम कैसे आपा खो रहे हैं… गाय के नाम पर कैसे इंसान को मार रहे हैं..”

Related posts

Leave a Comment